Showing posts with label समाचार. Show all posts
Showing posts with label समाचार. Show all posts
सामूहिक क्षमापना एंव सम्मान समारोह का आयोजन
सामूहिक क्षमापना एंव सम्मान समारोह का आयोजन
निम्बाहेड़ा
जैन धर्म एक धर्म ना होकर जीवन जीने की पद्वति है, जिस पर चलकर समय की मांग के अनुरूप परिवार व समाज में सौहार्द एंव शांति स्थापित हो सकती है। यह विचार प्रखर चिन्तक व वक्ता प्रो.ए.एल.जैन ने जैन श्योशल ग्रुप निम्बाहेडा द्वारा कम्युनिटी हॉल में आयोजित सामुहिक क्षमापना एंव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए रखे। ग्रुप उपाध्यक्ष मनीश खेरोदिया के अनुसार समारोह में अतिथि मुख्य वक्ता डॉ.राजेन्द्र सिंधवी ने क्षमापना के सही अर्थ को जैन धर्म व सांस्कृतिक परम्परा से जोड़ते हुए विस्तृत व्याख्या प्रस्तुत की। प्रारम्भ में ग्रुप अध्यक्ष डॉ. कमल नाहर ने स्वागत उदबोधन प्रस्तुत किया तथा ग्रुप महासचिव दिलीप हिंग्गड ने गतिविधियों की संक्षिप्त रूप रेखा प्रस्तुत की। समारोह में महावीर जंयती के अवसर पर आयोजित शिविर में रक्त दान करने वाले 31 रक्तदाताओं एंव चार्तुमास में तप करने वाले 21 तपस्वियों का बहुमान व सम्मान किया।
Subscribe to:
Posts (Atom)